गढ़ा में ‘वफादारी’ ने बचाई मालिक की जान !


तलवार लेकर टूट पड़े हमलावर, तभी कुत्ते ने किया पलटवार

Jalandhar[KartikayeSharma]गढ़ा इलाके में गली में खड़े एक युवक पर कुछ हमलावरों ने अचानक तलवार से हमला कर दिया। युवक पर लगातार तलवार से वार किए जा रहे थे और वह अपनी जान बचाने के लिए जूझ रहा था।
इसी बीच युवक का पालतू कुत्ता हमलावरों पर टूट पड़ा। कुत्ते के अचानक हमला करने से हमलावर घबरा गए और मौके से फरार हो गए।
कुत्ते की इस बहादुरी ने न सिर्फ हमलावरों को भागने पर मजबूर किया, बल्कि मुसीबत में फंसे अपने मालिक की जान भी बचा ली।
वफादारी की ऐसी मिसाल… जिसने हमलावरों के हौसले पस्त कर दिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *