चुनाव से पहले पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, भुल्लर की जालंधर वापसी से बदली पुलिस कमिश्नर की कमान
कुछ महीने पहले अमृतसर पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए थे भुल्लर, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामले में कथित आतंकी मॉड्यूल के खुलासे को लेकर भी रहे थे सुर्खियों में

जालंधर: पंजाब पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जालंधर के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी एक बार फिर IPS अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को सौंपी गई है। वहीं, मौजूदा पुलिस कमिश्नर IPS सतिंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ जालंधर पुलिस की कमान फिर भुल्लर के हाथों में आ गई है।
गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर कुछ महीने पहले अमृतसर के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए थे। अब उन्हें जालंधर जैसे महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।
भुल्लर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले में कथित आतंकी मॉड्यूल के खुलासे को लेकर भी चर्चा में रहे थे। उनकी जालंधर वापसी को पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
कुर्सी बदली, कमान बदली… अब जालंधर पुलिस की नई जिम्मेदारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के हाथ।









