NORTH में वनीत धीर का BIG GAME!

सॉफ्ट चेहरा… सीधी एंट्री… क्या चुनावी बाज़ी भी सीधी?

चेहरा नया नहीं… लेकिन चुनावी अंदाज़ बिल्कुल नया!

Jalandhar (KartikayeSharma)

जालंधर नॉर्थ की सियासत में मेयर वनीत धीर की बढ़ती सक्रियता अब चर्चा का विषय बनती जा रही है।AAP ने नॉर्थ में एक सॉफ्ट और मिलनसार चेहरा सामने रखा है। वनीत धीर की लोगों के बीच सहज पहुंच और संवाद की शैली को लेकर पार्टी समर्थकों का दावा है कि उन्हें हलके में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।वनीत धीर ने चुनावी कार्यालय खोलकर प्रचार और जनसंपर्क शुरू कर दिया है। यानी जब दूसरे दल अभी अपनी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ करने की तैयारी में हैं, वहीं धीर मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं।मेयर के तौर पर जालंधर नॉर्थ में करवाए जा रहे सड़क और दूसरे विकास कार्यों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा है। AAP इसे अपने विकास मॉडल और धीर की राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर जनता के सामने रख रही है।अब असली सवाल…क्या सॉफ्ट चेहरा + शुरुआती प्रचार + विकास कार्य वनीत धीर के लिए नॉर्थ में मजबूत राजनीतिक आधार तैयार कर पाएंगे?कांग्रेस अभी चुनावी प्रचार में पूरी तरह सक्रिय नजर नहीं आ रही और भाजपा की तरफ से भी उम्मीदवार की तस्वीर स्पष्ट नहीं है।नॉर्थ की सियासत में वनीत धीर ने टाइमिंग तो सेट कर दी है… अब विपक्ष कब मैदान में उतरता है, यही देखने वाली बात होगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *