जेल में याराना… बाहर आकर दुश्मनी और फिर चलीं गोलियां!

जालंधर फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, कभी एक-दूसरे के हमराज रहे आरोपी कैसे बने जानी दुश्मन!

जेल की दोस्ती से खूनी दुश्मनी तक… जालंधर फायरिंग केस में पुलिस ने खोली साजिश की पूरी परतें!

गुरु नानक नगर में घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता साहिल पहले हत्या के एक मामले में कपूरथला जेल में बंद था, जहां उसकी दोस्ती गढ़ा निवासी एक युवक से हुई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। आरोप है कि अमेरिका में बैठे पुराने साथी ने रंजिश के चलते साहिल को जान से मारने की नीयत से हमला करवाया।

मामले में पुलिस को शिकायतकर्ता की कहानी पर शक हुआ। डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों के मुताबिक, बाइक सवार युवकों ने साहिल के घर के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग की थी, लेकिन गहन जांच में कहानी के पीछे की साजिश सामने आई। पुलिस ने शिकायतकर्ता साहिल समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान साहिल के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और 5,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 27-A के तहत भी अलग मामला दर्ज किया है।

इस फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले अमृतसर निवासी तीन मुख्य शूटरों जसनदीप सिंह, जगजीत सिंह और अमरेंद्र सिंह को भी पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार समेत गिरफ्तार किया है। वहीं, इस साजिश में शामिल बाबा बकाला निवासी सरवन सिंह अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जेल में बनी दोस्ती, बाहर आकर दुश्मनी और फिर फायरिंग की साजिश… जालंधर की इस वारदात ने कई चौंकाने वाले सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *