बस्ती बाबा खेल SHO पर गिरी गाजजय इंद्र सिंह SUSPEND

मोबाइल जांच में संदिग्ध संपर्कों का खुलासा! पुलिस कमिश्नर का BIG ACTION

जय इंद्र सिंह की जगह ASI गुरदीप चंद बस्ती बाबा खेल थाने की संभाली कमान

बस्ती बाबा खेल SHO पर गिरी गाज, जय इंद्र सिंह सस्पेंड
जालंधर: थाना बस्ती बाबा खेल के SHO जय इंद्र सिंह को पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया है। यह कार्रवाई ADCP सिटी-2 माधवी शर्मा की जांच के बाद की गई।
जांच के दौरान SHO के मोबाइल फोन की जांच में संदिग्ध लोगों से बातचीत सामने आने की बात कही गई है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई, जिसके बाद SHO पर कार्रवाई हुई।
जय इंद्र सिंह की जगह ASI गुरदीप चंद को थाना बस्ती बाबा खेल की कमान सौंपी गई है। बताया गया है कि गुरदीप चंद पहले भी इसी थाने में सेवाएं दे चुके हैं और अब दोबारा चार्ज संभालेंगे।
पुलिस की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि अपराधियों या संदिग्ध लोगों के साथ किसी भी तरह के संबंध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *