मंत्री मोहिंदर भगत की टिकट पर BRAKE, दूसरे दलों से मजबूत चेहरे की तलाश?
तीन सर्वे में कमजोर प्रदर्शन की चर्चा, क्या इसी फीडबैक ने बिगाड़ा टिकट का गणित?

सुशील रिंकू पर AAP की नजर, बाहर से चेहरा नहीं मिला तो मोहिंदर भगत की दावेदारी फिर हो सकती है मजबूत!
जालंधर वेस्ट की सियासत में आम आदमी पार्टी के भीतर टिकट को लेकर हलचल तेज होने की चर्चा है। मौजूदा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की कुर्सी भले बरकरार है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट को लेकर सस्पेंस लगातार गहराता दिखाई दे रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, तीन अलग-अलग सर्वे में मोहिंदर भगत की स्थिति कमजोर बताई गई है। इसी फीडबैक के बाद पार्टी नेतृत्व उनकी दावेदारी पर दोबारा मंथन कर रहा है।
AAP को अपने नेताओं पर भरोसा या विपक्ष से आयात होगा उम्मीदवार?
सबसे दिलचस्प चर्चा यह है कि जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और BJP के मजबूत चेहरों को अपने साथ लाने की संभावनाएं भी तलाश रही है। इस सियासी कवायद में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के नाम की हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, AAP की नजर रिंकू पर टिकी हुई है, लेकिन उनकी ओर से पार्टी को अब तक कोई स्पष्ट और मजबूत संकेत मिलने की चर्चा नहीं है।
रिंकू पर सस्पेंस, भगत की टिकट होल्ड!
अगर सुशील रिंकू या किसी अन्य मजबूत विपक्षी चेहरे के साथ बात नहीं बनती, तो मोहिंदर भगत को दोबारा टिकट देने का विकल्प पार्टी के पास मौजूद रहेगा। वहीं पार्टी के अंदरूनी समीकरणों में रॉबिन सांपला और अमृतपाल के नाम फिलहाल प्रमुख दावेदारों की चर्चा में आगे दिखाई नहीं दे रहे हैं।
HASHTAG NETAGIRI के 5 बड़े सियासी सवाल
क्या तीन सर्वे ने मोहिंदर भगत की टिकट का गणित बिगाड़ दिया?
क्या AAP कांग्रेस या BJP से किसी बड़े चेहरे को तोड़ने की तैयारी में है?
क्या सुशील रिंकू AAP की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे?
क्या बाहर से चेहरा नहीं मिलने पर मोहिंदर भगत की दावेदारी मजबूत होगी?
आखिर जालंधर वेस्ट में AAP किस चेहरे पर लगाएगी अपना सियासी दांव?
मंत्री की कुर्सी बरकरार… लेकिन टिकट पर तलवार!
जालंधर वेस्ट में फिलहाल AAP की तलाश और टिकट को लेकर मंथन जारी होने की चर्चा है। एक तरफ मौजूदा मंत्री मोहिंदर भगत की दावेदारी है, तो दूसरी तरफ विपक्षी खेमे से मजबूत चेहरा लाने की संभावनाएं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आगामी चुनाव में AAP अपने मौजूदा मंत्री पर भरोसा जताएगी या किसी नए सियासी चेहरे के साथ मैदान में उतरेगी?
जालंधर वेस्ट का सियासी पोस्टमार्टम जारी है… देखते रहिए सिर्फ HASHTAG NETAGIRI पर!









