परगट सिंह का किला बचाएगी कांग्रेस या AAP-BJP बिगाड़ेंगी चुनावी गणित?

5,808 वोटों की जीत के बाद अब परगट सिंह के सामने जनसंपर्क और एंटी-इनकंबेंसी की चुनौती, विरोधियों ने तेज की घेराबंदी!
दीपक बाली की सक्रियता से AAP का नया दांव, BJP की एंट्री से मुकाबला हो सकता है त्रिकोणीय; कैंट में सियासी पारा चढ़ा!
पंजाब की राजनीति में जालंधर कैंट विधानसभा हलके का अपना अलग रुतबा रहा है। यह वही सियासी जमीन है, जिसने पंजाब को बेअंत सिंह जैसा कद्दावर मुख्यमंत्री दिया। उनके परिवार के सदस्य तेज प्रकाश सिंह और गुरकंवल कौर भी इस हलके की चुनावी राजनीति का हिस्सा रहे हैं। लेकिन अब कैंट की सियासत एक नए मोड़ पर खड़ी है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कांग्रेस के मौजूदा विधायक परगट सिंह अपनी राजनीतिक पकड़ बरकरार रख पाएंगे या बदलते समीकरण उनके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे?
2022 की जीत के बाद अब परगट सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती!
2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के सुरिंदर सिंह सोढ़ी को 5,808 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। करीब 15 वर्षों से जालंधर कैंट की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभा रहे परगट सिंह के सामने अब एंटी-इनकंबेंसी एक बड़ी चुनौती बनती दिखाई दे रही है।
स्थानीय स्तर पर विधायक की उपलब्धियों, क्षेत्र में सक्रियता और जनता से संपर्क को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विरोधियों का आरोप है कि हलके की जनता और विधायक के बीच दूरी बढ़ी है। हालांकि, परगट सिंह का राजनीतिक अनुभव और पुराना जनाधार कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है।
AAP का नया दांव: दीपक बाली ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल!
आम आदमी पार्टी भी इस बार जालंधर कैंट को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। पार्टी के प्रमुख चेहरे दीपक बाली की बढ़ती सक्रियता ने चुनावी चर्चाओं को नया मोड़ दिया है। लगातार राजनीतिक गतिविधियों और प्रचार के जरिए AAP कैंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
BJP की एंट्री से बिगड़ेगा चुनावी गणित?
इस बार भारतीय जनता पार्टी भी जालंधर कैंट में मजबूत उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर काम कर सकती है। BJP का मजबूत चेहरा मैदान में उतरता है तो मुकाबला कांग्रेस और AAP के बीच सीमित नहीं रहेगा। इसका सीधा असर वोटों के समीकरण और चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है।
कैंट में इस बार किसका चलेगा सियासी सिक्का?
एक तरफ परगट सिंह का अनुभव और पुराना राजनीतिक आधार, दूसरी तरफ दीपक बाली के जरिए AAP की नई रणनीति और तीसरी ओर BJP का संभावित मजबूत उम्मीदवार। ऐसे में जालंधर कैंट का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं।
क्या परगट सिंह एंटी-इनकंबेंसी को मात देकर अपना किला बचा पाएंगे? क्या दीपक बाली AAP के लिए बड़ा सियासी उलटफेर करेंगे? या BJP का नया चेहरा चुनावी मुकाबले की पूरी तस्वीर बदल देगा?
कल होगा सियासी तस्वीर का बड़ा खुलासा!
HASHTAG NETAGIRI के विशेष सर्वे में सामने आएगा जालंधर कैंट का चुनावी मूड। किस पार्टी का पलड़ा भारी है, जनता किस चेहरे के साथ खड़ी है और किस उम्मीदवार के लिए चुनौती सबसे बड़ी है?
15 साल की सियासी पकड़ बनाम सत्ता परिवर्तन की चाहत… जालंधर कैंट में इस बार सिर्फ चुनाव नहीं, वर्चस्व की जंग है!
देखते रहिए – जालंधर कैंट का सियासी पोस्टमार्टम | EPISODE–9
HASHTAG NETAGIRI – बेबाक.. बेधड़क.. सबसे आगे!









