जालंधर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में पार्किंग से बाइक चोरी का खेल? मौजूदा पार्षद की भूमिका पर भी उठे सवाल!

पार्किंग में बाइक खड़ी कर अमृतसर गया मालिक, सुबह गायब मिली बाइक; आखिर पार्किंग में कौन चला रहा है चोरी का खेल?

जालंधर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में पार्किंग स्टैंड से बाइक चोरी होने का मामला सामने आने के बाद इलाके की पार्किंग व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां पार्किंग में खड़ी होने वाली बाइकें ही चोरी का शिकार हो रही हैं। ताजा मामले में एक व्यक्ति शाम करीब 4 बजे अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर अमृतसर चला गया। अगली सुबह लौटा तो बाइक गायब थी।

थाना डिवीजन नंबर-1 पर शिकायत न लिखने और बदसलूकी का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी की शिकायत लेकर थाना डिवीजन नंबर-1 पहुंचने पर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और उसके साथ दुर्व्यवहार कर वापस भेज दिया गया। आरोप यह भी है कि पार्किंग स्टैंड का नाम खबर में न लेने की बात कही गई। ऐसे में सवाल है कि आखिर पार्किंग संचालकों को किसका संरक्षण हासिल है?

पार्किंग में मौजूदा पार्षद का हिस्सा? जांच के घेरे में व्यवस्था

सबसे गंभीर सवाल पार्किंग के संचालन और मौजूदा पार्षद की कथित भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। क्या इस पार्किंग में मौजूदा पार्षद की कोई हिस्सेदारी है? क्या पार्किंग बिना उचित नियमों, CCTV कैमरों और सुरक्षा इंतजामों के चलाई जा रही है?

अब प्रशासन को स्पष्ट करना होगा कि पार्किंग का मालिक कौन है, इसकी अनुमति किसने दी और बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *