अब दीपक बाली के एक्शन से मचा हड़कंप?
गांवों में 20-25 फीट गहरे गड्ढे, माइनिंग माफिया का कथित नेटवर्क और सिस्टम की खामोशी! आखिर इतने सालों तक किसका इंतजार करता रहा जालंधर कैंट?
जालंधर: जालंधर कैंट में अवैध माइनिंग का मुद्दा अब सिर्फ मिट्टी की खुदाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सियासी जवाबदेही का बड़ा सवाल बन गया है। एक तरफ गांवों में 20 से 25 फीट तक गहरी खुदाई होने की शिकायतें हैं, दूसरी तरफ सवाल यह है कि करीब 15 साल तक हलके की राजनीति में विधायक रहे परगट सिंह के कार्यकाल में इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नजर नहीं आई?
15 साल का राजनीतिक अनुभव… लेकिन माइनिंग के मुद्दे पर चुप्पी क्यों?
परगट सिंह की चुप्पी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है। ग्रामीणों की परेशानी और अवैध माइनिंग की शिकायतों के बावजूद इस मुद्दे पर उनकी ओर से कितनी गंभीर पहल हुई, यह बड़ा सवाल है। क्या अवैध माइनिंग रोकना उनकी प्राथमिकता में शामिल नहीं था? जनता अब जवाब चाहती है।
सिर्फ परगट सिंह ही नहीं, आम आदमी पार्टी की पूर्व हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उनके कार्यकाल में भी अवैध माइनिंग के खिलाफ किसी बड़ी और निर्णायक पहल की चर्चा सामने नहीं आई। हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद अब उनकी राजनीतिक सक्रियता और पुराने कार्यकाल को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।
लेकिन अब तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है!
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दीपक बाली टिकट मिलते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। चोलांग गांव में अवैध माइनिंग की शिकायत पर वह खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांव के सरपंच के मुताबिक, पिछले कई दिनों से माइनिंग चल रही थी। कुछ दिन पहले चौकी इंचार्ज और जेई को भी जानकारी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 112 पर शिकायत के बाद अधिकारी पहुंचे और JCB मशीन समेत एक व्यक्ति को काबू कर थाना सदर जमशेर ले जाया गया।
तब तक ट्रॉलियां मौके से निकल चुकी थीं। माइनिंग स्थल पर 20-25 फीट गहरा गड्ढा मिला। यह दृश्य अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।









