जालंधर में खूनी वारदात! लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या, युवकों ने किया जानलेवा हमला

जालंधर में खूनी वारदात: मखदूमपुरा में लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम

घर के पास किरयाने की दुकान पर खड़े युवक को हमलावरों ने घेरकर बनाया निशाना; गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस जांच में जुटी।

जालंधर: महानगर में अपराध की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मखदूमपुरा इलाके में देर शाम लक्की खोखा के नाम से मशहूर युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, मखदूमपुरा निवासी लक्की खोखा अपने घर के पास स्थित एक किरयाने की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। हमलावरों ने लक्की पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद घायल लक्की को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *