स्कूल से घर लौट रही मासूम हादसे का शिकार, CCTV वीडियो ने उजागर की दर्दनाक घटना!

हादसे के बाद भागने की कोशिश, लोगों ने घेरकर पकड़ा हवलदार
टक्कर इतनी भयानक थी कि 12 साल की बच्ची कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद हवलदार ने वहां से फरार होने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी कार को घेर लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी की पहचान हवलदार अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि घटना के समय हवलदार नशे में था और उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
कार से शराब की बोतल, सिगरेट और लाइटर मिलने का दावा
प्रत्यक्षदर्शियों और अंबेडकर समाज दल के यूथ प्रेसिडेंट राहुल सोरी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद जब लोगों ने कार की जांच की तो अंदर से शराब की बोतल, सिगरेट और लाइटर मिले। राहुल सोरी के मुताबिक, हवलदार कथित तौर पर नशे में इतना धुत था कि उसे उल्टियां हो रही थीं और वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था।
राहुल सोरी ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस का काम आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करवाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लेकिन जब कानून लागू करवाने वाले ही कथित तौर पर नशे में गाड़ी चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालेंगे, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
बच्ची को टक्कर मारने के बाद फरार होने की फिराक में था आरोपी!
अंबेडकर समाज दल के पंजाब चेयरमैन विक्की ने आरोप लगाया कि बच्ची को कार से कुचलने के बाद हवलदार ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उसकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और उसे भागने नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।
लोगों ने मांग की है कि आरोपी के पुलिसकर्मी होने के कारण मामले में किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उनका कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और यदि किसी पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप हैं, तो उसके खिलाफ भी उसी सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए, जैसी आम नागरिक के मामले में होती है।
नोट: सभी आरोपों को प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों के बयानों के रूप में प्रस्तुत किया गया है।









