डिजिटल पंजाब का डिजिटल फेलियर! M-SEWA पोर्टल ठप, हजारों फाइलें अटकीं… जनता बेहाल!

मकान बनाना हुआ मुश्किल! नक्शे और NOC के लिए तरस रहे लोग, नगर निगम की व्यवस्था बेनकाब!

जालंधर नगर निगम और लोकल बॉडीज विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिल्डिंग के नक्शे पास करवाने और NOC लेने के लिए शुरू किया गया नया M-Sewa पोर्टल लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का सबब बन गया है। पिछले करीब दो महीनों से हजारों फाइलें तकनीकी दिक्कतों के कारण लंबित पड़ी हैं।
1 सितंबर से E-Naksha पोर्टल पर काम प्रभावित हुआ और सरकार ने M-Sewa पोर्टल शुरू कर दिया, लेकिन नया सिस्टम भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका। नतीजा—आम नागरिक, आर्किटेक्ट और इंजीनियर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
हालात ऐसे हैं कि लोग प्लॉट खरीदने, मकान बनाने और बैंक लोन जैसी जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी नहीं कर पा रहे।
सवाल सीधा है—डिजिटल पंजाब का दावा करने वाली सरकार जनता को डिजिटल सुविधा दे रही है या डिजिटल परेशानी?
जनता को पोर्टल नहीं, समाधान चाहिए! आखिर इन हजारों लंबित फाइलों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *