जालंधर नॉर्थ में AAP के नाम पर कथित ठगी! ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर ₹1500 तक वसूली के आरोप, पार्षद ने हटवाए पार्टी बोर्ड

HashtagNetagiri | बड़ा खुलासा!

AAP के नाम पर जालंधर नॉर्थ में कथित ठगी का खेल?
बाहर AAP के बोर्ड-होर्डिंग… अंदर लोगों से वसूली का आरोप!
जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से कथित तौर पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के बोर्ड और होर्डिंग लगाए गए थे, जबकि अंदर कंप्यूटर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का झांसा दिया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, फॉर्म भरने और लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों से ₹1,000 से ₹1,500 तक वसूले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह कार्यालय ‘शिवा प्रॉपर्टीज’ के नाम से संचालित है।
शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे AAP पार्षद
स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने पर AAP पार्षद हितेश ग्रेवाल मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने वहां लगे आम आदमी पार्टी के बोर्ड और होर्डिंग हटवाए तथा लोगों को स्पष्ट किया कि यह आम आदमी पार्टी का अधिकृत कार्यालय नहीं है और किसी भी व्यक्ति को ऐसे झांसे में नहीं आना चाहिए।
अब बड़ा सवाल…

HashtagNetagiri को मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्यालय भी कथित रूप से आम आदमी पार्टी से जुड़े एक नेता का बताया जा रहा है, जहां से यह पूरा खेल संचालित होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।

जनता पूछ रही है…
आखिर AAP के नाम और बोर्ड का इस्तेमाल किसकी अनुमति से हुआ?
यदि यह अधिकृत कार्यालय नहीं था, तो पार्टी के बोर्ड वहां कैसे लगे?
क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
लोगों से वसूले गए पैसे वापस दिलाए जाएंगे?

HashtagNetagiri की मांग:

यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह न कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *