गोलीबारी में 11 की मौत, 12 घायल — महिला और नाबालिग भी चपेट में
मध्य मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में रविवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब सलामांका शहर के एक फुटबॉल मैदान में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मैच खत्म होते ही बरसी गोलियां
सलामांका के मेयर सीजर प्रिएटो के मुताबिक,
फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद हथियारबंद हमलावर मैदान में दाखिल हुए
10 लोगों की मौके पर ही मौत,
एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा
घायलों में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल
क्राइम वेव की चपेट में शहर
मेयर प्रिएटो ने इसे शहर में जारी क्राइम वेव का हिस्सा बताया और
राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम से हिंसा पर काबू पाने में मदद की अपील की।
जांच शुरू, सुरक्षा बढ़ाई गई
गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है
संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर इलाके में सुरक्षा कड़ी की जा रही है
कार्टेल जंग ने छीनी मासूमों की जान
मेयर ने बताया कि
गुआनाजुआतो में पिछले साल सबसे ज्यादा हत्याएं दर्ज की गईं
स्थानीय गिरोह ‘सांता रोजा डी लीमा’ और
खतरनाक ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के बीच खूनी संघर्ष जारी है
सरकारी दावा vs हकीकत
मेक्सिको सरकार का दावा है कि
2025 में हत्या दर 2016 के बाद सबसे कम रही
प्रति 1 लाख आबादी पर 17.5 हत्याएं
हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि ये आंकड़े देश में फैली हिंसा की पूरी तस्वीर नहीं दिखाते।
सवाल कायम
क्या कार्टेल हिंसा पर काबू पाया जा सकेगा?
कब सुरक्षित होंगी सार्वजनिक जगहें?
मेक्सिको में ड्रग्स कार्टेल की जंग का खामियाजा लगातार आम लोग भुगत रहे हैं।









