पंजाब में सियासी भूचाल! Chief Minister Office तक पहुंची CBI की जांच?

जिस मामले पर ED के पत्रों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई… अब वही मामला पहुंच गया CBI के दरबार!

CMO से CM House तक उठे आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त—अब CBI खोलेगी भ्रष्टाचार की परतें!

Jalandhar(KartikayeSharma)पंजाब की सियासत में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने CMO से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है।ED की ओर से भेजे गए पत्रों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। सवाल उठे कि जब गंभीर आरोपों से जुड़ी जानकारी सामने आई थी, तो पंजाब पुलिस/विजिलेंस की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं हुई?🔴 आरोपों की फाइल में क्या है? मामला Transfer-Posting, सरकारी टेंडर, मंजूरियों और CLU से जुड़े लेन-देन के आरोपों तक पहुंचता है। CMO से जुड़े कुछ अधिकारियों/व्यक्तियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।लेकिन ध्यान रहे—ये सभी आरोप हैं; CBI जांच के बाद ही इनकी पुष्टि या खंडन होगा। अब CBI के सामने बड़ी चुनौतीहाईकोर्ट ने CBI को जांच आगे बढ़ाकर दो महीने में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।अब सबसे बड़ा सवाल—क्या CBI की जांच से पंजाब की सत्ता के गलियारों में छिपी कोई बड़ी कहानी सामने आएगी?क्या Transfer-Posting और Tender से जुड़े कथित नेटवर्क की परतें खुलेंगी?और सबसे बड़ा सवाल… “क्या जांच की आंच CMO से आगे भी जाएगी?”आने वाले दो महीने पंजाब की सियासत के लिए बेहद अहम हो सकते हैं। Hashtag Netagiri सवाल पूछता है—आरोपों की सच्चाई क्या है?कौन जिम्मेदार है?और CBI की रिपोर्ट में क्या निकलकर आएगा?देखते रहिए… क्योंकि अब कहानी CBI के हाथ में है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *