वर्दी में कानून का रखवाला, लेकिन कार से निकली हेरोइन और हथियारों की खेप!

–: पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर!

Jalandhar[KartikayeSharma]Jalandhar! फिरोजपुर में इंस्पेक्टर बलदेव सिंह (56) की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्टल, 4 मैगजीन और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
टोल प्लाजा पर नाकाबंदी में गिरफ्तारी, 6 मोबाइल फोन भी बरामद
पुलिस के अनुसार, फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित फिरोजशाह टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को उसकी i20 कार समेत पकड़ा गया। कार से 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब मोबाइल फोन और बरामद सामान के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *