जालंधर के पाश इलाके में AAP नेता लकी ओबरॉय की गोलियों से भूनकर हत्या, शहर में फैली दहशत

जालंधर के पॉश इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबरॉय पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मॉडल गुरुद्वारे के बाहर हुए इस खूनी हमले में बदमाशों ने करीब 8 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात का तरीका बिल्कुल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसा था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।

इस हत्याकांड ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग खुलकर कह रहे हैं कि जब सत्ताधारी पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा। घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल है और व्यापारियों में भी भारी डर देखा जा रहा है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पंजाब एक बार फिर गैंगवार और गोलियों की संस्कृति की ओर लौट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *