जालंधर (पंजाब):
जालंधर वेस्ट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा के एक पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
घायल युवक मनजीत सिंह टीटू के भांजे का बेटा है, जो बस्ती शेख के उजाला नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
गोली चलने से इलाके में मचा हड़कंप
गोली चलने की आवाज़ सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। घायल युवक की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है।
कारोबार में घाटा बना वजह?
भाजपा पार्षद ने बताया कि युवक कारोबार में लगातार हो रहे घाटे को लेकर काफी परेशान था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लाइसेंसी हथियार और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।









