गुरुद्वारे के बाहर पावन स्वरूप के 6 अंग फाड़े गए, निहंगों व सिख संगठनों का जोरदार विरोध
जालंधर |
पंजाब के जालंधर जिले में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गंभीर घटना सामने आई है। शरारती तत्वों द्वारा गुरुद्वारे के बाहर पावन स्वरूप के छह अंग फाड़े जाने की खबर के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में निहंग सिंह और सिख संगत गांव में पहुंच गई और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सरपंच परिवार पर आरोप, पुलिस जांच जारी
घटना के पीछे गांव के सरपंच हरण के परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रशासन का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाज़ी होगी।
धार्मिक संगठनों ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही सिख संगठनों और सत्कार कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे।
सबसे पहले गुरुद्वारा साहिब के भीतर जाकर
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर स्थिति का जायजा लिया
धार्मिक संगठनों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात, DSP ने की शांति की अपील
तनाव को देखते हुए DSP भारत मसीह भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
पूरे गांव की घेराबंदी की गई
स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
DSP ने संगत से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कुछ संदिग्ध हिरासत में, गहन पूछताछ जारी
मीडिया से बातचीत में DSP भारत मसीह ने बताया कि
कुछ संदिग्ध नौजवानों को हिरासत में लिया गया है
उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाकर गहन पूछताछ की जा रही है
घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं
CCTV फुटेज खंगाली जा रही है
DSP ने साफ कहा,
“किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।”
अकाल तख्त साहिब ने लिया सख्त नोटिस
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज ने जालंधर जिले के माहल गांव में हुई इस बेअदबी की घटना का सख्त संज्ञान लिया है।
उन्होंने मामले की तुरंत जांच के आदेश देते हुए दोषियों को जल्द बेनकाब करने की हिदायत दी है।
स्थिति पर प्रशासन की नजर, इलाके में तनाव बरकरार
फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
0









