राजस्थान के नागौर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
नागौर (राजस्थान):
देशभर में Republic Day 2026 की तैयारियों के बीच राजस्थान के नागौर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है।
खेत में छुपाकर रखा था विस्फोटक
स्थान: हरसौर गांव
कार्रवाई: शनिवार रात पुलिस की दबिश
बरामदगी:
187 कट्टों में भरा 9,550 KG अमोनियम नाइट्रेट
9 कार्टून डेटोनेटर
नीली व लाल फ्यूज वायर के 27 कार्टून
20 बंडल फ्यूज
आरोपी गिरफ्तार
नाम: सुलेमान खान (50)
निवासी: स्थानीय
आपराधिक रिकॉर्ड: पहले से 3 मामले दर्ज
थांवला थाना पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का खुलासा
नागौर एसपी मृदुल कच्छावा के अनुसार,
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध और अवैध खनन करने वालों को विस्फोटक सामग्री सप्लाई करता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है। जल्द ही वे भी आरोपी से पूछताछ करेंगी।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
जब्त की गई सभी सामग्री को सुरक्षित तरीके से सील किया गया ।
क्यों है मामला गंभीर?
अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल पहले भी आतंकी घटनाओं में हो चुका है।
हाल ही में 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके में भी इसी केमिकल के इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी।









